जमशेदपुर. बोकारो के सेक्टर 12 में आयोजित पहली अंडर-23 झारखंड स्टेट बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप शनिवार को संपन्न हो गया. इसमें पूर्वी सिंहभूम की बालक टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया. फाइनल में पूर्वी सिंहभूम की टीम ने जमशेदपुर को मात दी. जैप-1 तीसरे स्थान पर रहा. पूर्वी सिंहभूम के शोएब खान प्लेयर ऑफ द मैच बने. शोएब को इनाम स्वरूप 5000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया. पूर्वी सिंहभूम की टीम ने कोच निजाम अली की देखरेख में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया. बालिका वर्ग में बास्केटबॉल एसोसिएशन ऑफ रांची विजेता व जमशेदपुर तीसरे दूसरे स्थान पर रहा. प्रिया को बेस्ट प्लेयर घोषित किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
