जमशेदपुर. मानगो स्थित राजस्थान भवन में 3-5 अप्रैल तक फिटनो टेक की ओर से द्वितीय स्टील सिटी क्लासिक चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा. इस चैंपियनशिप में बॉडीबिल्डिंग, पॉवर लिफ्टिंग, पेंचप्रेस, डेड लिफ्ट, मेन-वीमेन फिजिक व डेनिम फिटनेस इवेंट का आयोजन होगा. इसमें राज्य भर से लगभग 200 प्रतिभागी (महिला-पुरुष) हिस्सा लेंगे. जिसमें 50 महिला प्रतिभागी भी अपना जौहर दिखायेंगी. चैंपियनशिप के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता मौजूद रहेंगी. प्रतियोगिता में कुल 50 हजार रुपये की इनामी राशि दांव पर होगी. इसके अलावा विभिन्न वर्गों के विजेताओं को कैश अवॉर्ड व ट्रॉफी दी जायेगी. प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए इंट्री अभी जारी है. उक्त जानकारी सोमवार को मानगो में आयोजित एक प्रेसवार्ता में आयोजन समिति के अध्यक्ष संजीव महतो व सुदेशना रॉय ने संयुक्त रूप से दी. मौके पर निशा, डॉली सिंह, गणेश, अमन पाठक, आनंद कुमार, संजीत कुमार व अनंत लोहार मौजूद थे.
Tata city classic championship: स्टील सिटी क्लासिक चैंपियनशिप तीन से राजस्थान भवन में
जमशेदपुर. मानगो स्थित राजस्थान भवन में 3-5 अप्रैल तक फिटनो टेक की ओर से द्वितीय स्टील सिटी क्लासिक चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा.

Tata city classic championship: स्टील सिटी क्लासिक चैंपियनशिप तीन से राजस्थान भवन में