जमशेदपुर. टेल्को ग्राउंड में सोमवार को खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में लोयोला कोल्ट्स की टीम ने फ्रेंड्स एकादश को 45 रन से पराजित किया. लोयोला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.1 ओवर में दस विकेट पर 209 रन बनाए. अमित कच्छप ने 61 व रॉबिन कुमार सिंह ने 38 रनों की पारी खेली. फ्रेंड्स एकादश के अजय कुमार ने व रोहित ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में फ्रेंड्स एकादश की टीम 28.5 ओवर में 164 रन पर सिमट गयी. मोहन कुमार साह ने 37 व हरजिंद्रपाल सिंह ने 36 रन बनाए. लोयोला कोल्ट्स की ओर से संतोष सिंह व रॉबिन कुमार सिंह ने तीन-तीन विकेट लिये. रॉबिन कुमार सिंह प्लेयर ऑफ द मैच बने.
Jsca b division cricket league : लोयोला कोल्ट्स की टीम 45 रनों से जीती
टेल्को ग्राउंड में सोमवार को खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में लोयोला कोल्ट्स की टीम ने फ्रेंड्स एकादश को 45 रन से पराजित किया.

Jsca b division cricket league : लोयोला कोल्ट्स की टीम 45 रनों से जीती