जमशेदपुर. एलआइसी ग्राउंड, कदमा में खेले जा रहे अंडर-12 विंटर क्रिकेट चैंपियनशिप के एक मैच में रॉयल क्रिकेट टीम ने राइजिंग ब्लूज को 97 रन से हराया. इस मैच में रायल क्रिकेट टीम के ऋतुराज (83 व दो विकेट) प्लेयर ऑफ द मैच बने. दिन के एक अन्य मैच में रासोस क्रिकेट एकेडमी की टीम ने क्रिकेट एकेडमी जमशेदपुर को चार विकेट से हराया. इस मैच में वरुण राज (4 विकेट) प्लेयर ऑफ द मैच बने. राहुल कुमार उर्फ जिला और सुनील कुमार ने प्लेयर ऑफ द मैच को पुरस्कृत किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
