युवक पर किया पत्थर से हमला, सिर पर आई गंभीर चोट

जमशेदपुर के उलीडीह में अमन सिंह नाम के युवक पर कुछ लोगों ने पत्थर से हमला कर दिया. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

उलीडीह ओपी अंतर्गत शंकोशाई रोड नंबर-5 स्थित जेपी स्कूल के पास शुक्रवार को विवाद होने पर युवकों ने बालीगुमा निवासी अमन सिंह पर पत्थर से हमला कर दिया. जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी है. मारपीट के दौरान बस्तीवासी के जुटने पर हमलावर फरार हो गये. घायल अवस्था में लोगों ने अमन सिंह को अस्पताल पहुंचाया.

गोलगप्पा खाते समय हुआ हमला

घायल अमन के अनुसार वह दोस्तों के साथ गोलगप्पा खा रहा था. इसी दौरान रोहन व उसके चार-पांच साथी पहुंचे और गाली-गलौज कर पत्थर से हमला कर दिया. उनलोगों के पास चापड़ भी था. हालांकि अमन ने इसकी लिखित शिकायत थाना में नहीं की है. पुलिस के अनुसार आपसी विवाद में मारपीट हुई है. लेकिन किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shyam narayan jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >