Jamshedpur News : उलीडीह : टैंकर के पीछे टकरायी कार, फंसकर दो किमी तक घसीटती रही

mshedpur News : उलीडीह थाना अंतर्गत एनएच-33 पर रविवार तड़के तेज रफ्तार कार ने टैंकर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने पर कार का बोनट टैंकर के बंफर में फंस गया.

डिमना चौक पर लोगों ने टैंकर को रोका, चालक हुआ फरार

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, चालक को लगी हल्की चोट

Jamshedpur News :

उलीडीह थाना अंतर्गत एनएच-33 पर रविवार तड़के तेज रफ्तार कार ने टैंकर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने पर कार का बोनट टैंकर के बंफर में फंस गया. हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. टक्कर के बाद चालक टैंकर को भगाता रहा. टैंकर में फंसकर कार करीब दो किलोमीटर तक घसीटती रही. डिमना चौक के पास लोगों ने टैंकर को रोका.

नजारा देख चालक टैंकर को रोक कर फरार हो गया. घटना रविवार तड़के चार बजे की है. सूचना मिलने पर उलीडीह थाना की पुलिस पहुंची. हादसे में कार चालक को हल्की चोट लगी है. पुलिस ने दोनों वाहन को जब्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajesh singh

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >