Jamshedpur News : उलीडीह : बाइक चोरी में माहिर दंपती के बाद बेटा और साथी भी गिरफ्तार

उलीडीह थाना की पुलिस ने घोड़ाबांधा लोहाबासा निवासी बापी सामद और उसकी पत्नी बसंती सामद को बुधवार को जेल भेजने के बाद गुरुवार को उनके बेटे मिथुन सामद और उसके साथी गोविंदपुर सेरेंगबेड़ा निवासी सुखदेव लोहार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.

आरोपियों की निशानदेही पर पांच बाइक बरामद, सभी में लगा था स्कूटी व स्कूटर का नंबर

जुगसलाई, आदित्यपुर और बिष्टुपुर क्षेत्र से की गयी थी बाइकों की चोरी

एक माह पहले ही जमानत पर छूटे थे पति-पत्नी, फिर शुरू कर दी थी चोरी

Jamshedpur News :

उलीडीह थाना की पुलिस ने घोड़ाबांधा लोहाबासा निवासी बापी सामद और उसकी पत्नी बसंती सामद को बुधवार को जेल भेजने के बाद गुरुवार को उनके बेटे मिथुन सामद और उसके साथी गोविंदपुर सेरेंगबेड़ा निवासी सुखदेव लोहार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. गुरुवार को केस का उद्भेदन करते हुए डीएसपी पटमदा वचनदेव कुजूर ने बताया कि गिरफ्तार मिथुन सामद और सुखदेव लोहार की निशानदेही पर पांच स्पलेंडर बाइक बरामद की गयी है. बरामद बाइकों की जांच में सभी के नंबर फर्जी पाये गये. किसी में स्कूटी, तो किसी में स्कूटर व अन्य बाइक के नंबर लगे थे. बरामद बाइकों की चोरी जुगसलाई, आदित्यपुर और बिष्टुपुर क्षेत्र से की गयी थी. गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा रहा है. बापी सामद व उसके बेटे व पत्नी की निशानदेही पर पूर्व में कोवाली से 80 चोरी की बाइक पुलिस ने बरामद की थी. एक माह पूर्व ही पति-पत्नी जेल से जमानत पर छूटे थे. जेल से छूटने के बाद पुन: बाइक की चोरी करने लगे थे.

चोरी कर 10 से 15 हजार में बेचते थे बाइक

उलीडीह थाना प्रभारी सारिक अली ने बताया कि गिरफ्तार बारी सामद, उनकी पत्नी बसंती सामद और बेटा मिथुन सामद भीड़ भाड़ व बाजार वाले क्षेत्र से अक्सर बाइक की चोरी करते थे. नकली चाबी के माध्यम से बाइक का लॉक खोलकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे. उन्होंने बताया कि अक्सर पति-पत्नी बाजार में खरीदारी के बहाने बाइक से जाते थे. अपनी बाइक पार्किंग में लगाकर दूसरी बाइक लेकर चले जाते थे. बाद में बेटा जाकर अपनी बाइक ले आता था. इसी तरीके से इनलोगों ने कई वाहनों की चोरी की है. उन्होंने बताया कि चोरी करने के बाद नंबर प्लेट बदल कर उसे पश्चिम बंगाल, पटमदा, ओडिसा, ईचागढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में 10 से 15 हजार रुपये में उसे बेच देते थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >