दो भाइयों ने अपनी पत्नियों को दहेज के लिये सताया, गिरफ्तार

पत्नी को दहेज के लिये प्रताड़ित करने के मामले के आरोपी राकेश कुमार गुप्ता और राजेश प्रसाद को सिदगोड़ा पुलिस ने भुइयांडीह से गिरफ्तार किया.

पत्नी को दहेज के लिये प्रताड़ित करने के मामले के आरोपी राकेश कुमार गुप्ता और राजेश प्रसाद को सिदगोड़ा पुलिस ने भुइयांडीह से गिरफ्तार किया. दोनों के खिलाफ पटना कोर्ट से वारंट निर्गत था. पूर्व में दोनों भाई विद्यापति नगर में रहते थे, लेकिन प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उन्होंने ठिकाना बदल लिया था.

दोनों भाइयों ने पटना में दो सगी बहनों से शादी की थी. शादी के कुछ दिनों के बाद दोनों भाई अपनी पत्नी को सताने लगे, जिसके बाद उन्होंने पटना में दोनों भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. गिरफ्तार दोनों भाई का कोविड जांच में निगेटिव आने के बाद पटना भेज दिया गया.

दहेज के लिए पति ने जलाया, न्याय के लिए बच्चे के साथ भटक रही महिला

सोनारी राम मंदिर के पास रहने वाली दीपाली गोद में चार साल का बच्चा लिये न्याय के लिए भटक रही है. दीपाली धीवर के अनुसार पांच वर्ष पूर्व पुरुलिया के अनारा में शैलेंद्र कुमार धीवर से उसकी शादी हुई थी. शादी के कुछ दिन के बाद से ही पति समेत ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे. वे हमेशा मायके से रुपये लाने की मांग किया करते थे. इसके लिए मुझे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे. गत 18 अगस्त को पति ने शरीर पर किरासन तेल छिड़ककर आग लगा दिया. पड़ोस के लोगों ने देखा, तो मुझे बचाया. जानकारी मिलने पर घर से कुछ दूर पर रह रहे रिश्तेदारों ने इलाज कराया, जिसके बाद भाई ने मोटरसाइकिल से मुझे वापस सोनारी ले आया. मैं पति को उसके किये की सजा दिलाना चाहती हूं.

posted by : sameer oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >