Jamshedpur News : ट्रेलर चालक से छिनतई के दो आरोपी गये जेल

Jamshedpur News : सोनारी मरीन ड्राइव में ट्रेलर चालक से सोने का लॉकेट व रुपये लूट के मामले में गिरफ्तार गोलमुरी बजरंगनगर निवासी हरदीप सिंह और गोलमुरी सर्कस मैदान के पास रहने वाले विक्की सिंह उर्फ लंगर को गुरुवार को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

Jamshedpur News : सोनारी मरीन ड्राइव में ट्रेलर चालक से सोने का लॉकेट व रुपये लूट के मामले में गिरफ्तार गोलमुरी बजरंगनगर निवासी हरदीप सिंह और गोलमुरी सर्कस मैदान के पास रहने वाले विक्की सिंह उर्फ लंगर को गुरुवार को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. गुरुवार को केस का उद्भेदन करते हुए डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार विक्की और हरदीप शातिर बदमाश है. बुधवार को दोनों ने ट्रेलर चालक को डरा धमका कर सोने का लॉकेट व रुपये की छिनतई कर ली थी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक घंटे में उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस ने लूट में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >