Jamshedpur News : जुगसलाई नगर परिषद में कल उपाध्यक्ष का चुनाव, जोड़तोड़ तेज, हार्स ट्रेडिंग की भी चर्चा

Jamshedpur News : जुगसलाई नगर परिषद में 16 मार्च को अध्यक्ष और 22 वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण होगा. इसी दिन उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव भी कराया जायेगा.

Jamshedpur News :

जुगसलाई नगर परिषद में 16 मार्च को अध्यक्ष और 22 वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण होगा. इसी दिन उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव भी कराया जायेगा. चुने गये 22 वार्ड सदस्यों में से ही कोई उम्मीदवार बनेगा और जीत के लिए 12 वोट जरूरी होंगे. अगर 11-11 वोट की बराबरी होती है, तो अध्यक्ष नौशीन खान का निर्णायक वोट परिणाम तय करेगा.

चेयरमैन पद पर नौशीन खान की जीत के बाद उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है. माना जा रहा है कि झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान इस चुनाव में अहम भूमिका निभा सकते हैं. इसी वजह से वार्ड सदस्यों के बीच समर्थन जुटाने की कोशिशें तेज हैं और हार्स ट्रेडिंग की भी चर्चा चल रही है. इस चुनाव में 11 मुस्लिम समुदाय से जुड़े वार्ड सदस्य, दो सिख और नौ हिंदू समुदाय से जुड़े वार्ड सदस्य चुनकर आये हैं. उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड-4 के राहत हुसैन, वार्ड-6 के अब्बास अंसारी, भाजपा जिला महामंत्री अनिल मोदी, कारोबारी सुरेश शर्मा उर्फ लिपु शर्मा, सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना और वार्ड-21 की अर्चना दुबे के नाम चर्चा में है. राहत हुसैन का पारिवारिक समर्थन भी मजबूत माना जा रहा है, क्योंकि उनके भाई जिशान हुसैन भी वार्ड-7 से चुनकर आये हैं.

सियासी समीकरणों में सिख समुदाय से वार्ड-3 के जगदीप सिंह मिंटे का नाम भी मजबूत दावेदार के रूप में सामने आ रहा है. वह हिदायतुल्लाह खान के करीबी बताये जा रहे हैं. कुल मिलाकर जुगसलाई में उपाध्यक्ष का चुनाव अब बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >