Jamshedpur News : पटमदा में फाइलेरिया शिविर, आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक दवाएं बांटी गयीं

Jamshedpur News : झारखंड आयुष निदेशालय के निर्देश पर शनिवार को पटमदा प्रखंड में अंचल कार्यालय के सामने फाइलेरिया रोग की पहचान, उपचार और विकलांगता से बचाव के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया.

Jamshedpur News :

झारखंड आयुष निदेशालय के निर्देश पर शनिवार को पटमदा प्रखंड में अंचल कार्यालय के सामने फाइलेरिया रोग की पहचान, उपचार और विकलांगता से बचाव के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया. जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकुल कुमार दीक्षित की देखरेख में आयोजित इस शिविर में फाइलेरिया से पीड़ित मरीजों को आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाएं मुफ्त में दी गयीं. साथ ही बचाव के तरीके भी बताये गये.डॉ. दीक्षित ने बताया कि फाइलेरिया संक्रमित मच्छरों के काटने से फैलता है, जिससे हाथ-पैरों में सूजन, बुखार, गिल्टियां और खुजली जैसी दिक्कतें होती हैं. उन्होंने कहा कि मच्छरदानी का उपयोग, साफ-सफाई और समय पर दवा लेना जरूरी है. योग प्रशिक्षक ने मरीजों को योग और व्यायाम भी कराया, जो विकलांगता से बचाव में मददगार है. पटमदा में 145 मरीजों का इलाज किया गया. शिविर में डॉ निशांत प्रिय, आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डाॅ राकेश कुमार पाल, डाॅ प्रदीप कुमार महतो, डाॅ रेखा दास, डाॅ अर्चना कुमारी योग प्रशिक्षक विवेक त्रिपाठी समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >