तुरमडीह यूनिट में मना स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प

जमशेदपुर के तुरमडीह यूनिट में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण कर राष्ट्र निर्माण का संकल्प दिलाया.

जमशेदपुर : तुरमडीह यूनिट में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति के जोश व उल्लास के साथ मनाया गया. मुख्य अतिथि निदेशक विक्रम केशरी दास व विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक (एचओडी, तुरमडीह ग्रुप ऑफ़ माइन्स एंड मिल) चंचल मन्ना ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली. अतिथियों ने अमर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए संस्थान की प्रगति और देश की आत्मनिर्भरता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया.

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में सिविल कॉर्पोरेट प्लानिंग के जीएम एचवोडी आरके मिश्रा, सीआईएसएफ डिप्टी कमांडेंट नीलेश कुमार गौर, डीजीएम (सीआर एंड ) डॉ. पीके ताम्रकार, डीजीएम आरके सिंह, मुख्य अधीक्षक (पर्यावरण इंजीनियरिंग) डॉ. एके सिंह, मुख्य अधीक्षक (मिल) आर. के. सिंह, एईसीस्कूल के प्राचार्य लोकेश जोशी, मुख्य अधीक्षक (मैकेनिकल) एनके नायक, तुरमडीह माइंस मैनेजर एमके मिश्रा, मैनेजर (पर्सनेल) संजीव रंजन तथा मैनेजर (पर्सनेल) तापधीर भट्टाचार्य मुख्य रूप से मौजूद थे . इस मौके पर बंदुहुरंग माइंस मैनेजर अभिषेक आनंद, अधीक्षक (इलेक्ट्रिकल) सत्य प्रकाश, अतिरिक्त अधीक्षक (सिविल) विकास कुमार, अतिरिक्त अधीक्षक (इंस्ट्रूमेंटेशन) जीतेश कुमार, ऑटो सेक्शन इंचार्ज राहुल कुमार, सुपरवाइजर (सिविल) रवि ठाकुर, एओ (प्रशासन) एचएन. रजक, सहायक (प्रशासन) राजेश चौरसिया, इंचार्ज (सीआईएसएफ) के. के. सिंह, सहायक प्रबंधक (सुरक्षा) एस. एन. महतो, सिविल एस्टेट से रणधीर कुमार, एस्टेट से लक्ष्मण पूर्ति तथा सीएसआर विभाग से अरुण कुमार व वकील हेम्ब्रम आदि मौजूद थे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >