तुरामडीह विस्थापितों के आंदोलन को भाजपा का समर्थन, धरने में शामिल होंगे पूर्व CM अर्जुन मुंडा

Jamshedpur: तुरामडीह विस्थापितों की मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन को भाजपा का समर्थन मिल गया है. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के धरना स्थल पर पहुंचने की घोषणा के बाद आंदोलन को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है. पूरी खबर नीचे पढ़ें...

Jamshedpur: विस्थापितों के न्याय, अधिकार और लंबित मांगों के समर्थन में तुरामडीह विस्थापित समिति द्वारा सोमवार को तुरामडीह माइंस गेट (सुंदरनगर) में आयोजित धरना-प्रदर्शन को भाजपा जमशेदपुर महानगर ने अपना समर्थन दिया है. इस आंदोलन में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा विशेष रूप से शामिल होकर विस्थापितों की आवाज बुलंद करेंगे. भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया कि तुरामडीह माइंस की स्थापना के समय नांदुप मौजा के अनेक परिवार विस्थापित हुए थे. परियोजना के लिए उनके आवास, कृषि भूमि और पारंपरिक धार्मिक स्थलों का अधिग्रहण किया गया, लेकिन आज भी विस्थापितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान नहीं हो सका है. लंबे समय से विस्थापित परिवार अपने न्याय और अधिकारों की मांग कर रहे हैं.

हक की लड़ाई में भाजपा जनता के साथ

भाजपा अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि भाजपा हमेशा से शोषितों, वंचितों और विस्थापितों के हितों की पक्षधर रही है. इसी भावना के तहत पार्टी ने इस धरना-प्रदर्शन को पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया है. भाजपा विस्थापित परिवारों के हक, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी. पार्टी उनकी जायज मांगों को सरकार और संबंधित प्रबंधन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य करेगी.

बड़ी संख्या में जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता

जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया कि इस धरना-प्रदर्शन में भाजपा महानगर के सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लेंगे. इसके लिए सभी कार्यकर्ता सोमवार सुबह 10 बजे तुरामडीह माइंस गेट पहुंचेंगे. उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में जुटकर विस्थापितों के इस आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है.

ये भी पढ़ें…

जमशेदपुर: साकची-डिमना रूट पर महंगा हुआ ऑटो का सफर, 22 जून से नई दरें लागू

पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने जमशेदपुर में कार्यकर्ताओं के साथ किया योगाभ्यास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >