TSAF and JCAPCPL : टीएसएएफ व जेसीएपीसीपीएल के बीच एमओयू

टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) और जेसीएपीसीपील के बीच एक एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन) हुआ.

जमशेदपुर. खेल को विकसित करने के उद्देश्य से सोमवार को टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) और जेसीएपीसीपील के बीच एक एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन) हुआ. एमओयू पर टाटा स्टील के वीपी (सीएस) डीबी सुंदर रामम व जेसीएपीसीपीएल के मैनेजिंग डायरेक्टर कपिल देव ने साइन किया. मौके पर मुकुल विनायक चौधरी (चीफ, टाटा स्टील स्पोर्ट्स) मौजूद थे. हाल ही में टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन के तीन क्लाइंबर अनिशा वर्मा, अमन वर्मा व जोगा पूर्ति का चयन एशियन गेम्स 2026 के लिए हुआ है. टीएसएएफ क्लाइंबिंग के क्षेत्र में लगातार बेहतर कर रहा है. अभी तक 500 से अधिकत क्लाइंबर जिला, स्टेट, नेशनल व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच चुके हैं. जेसीएपीसीपील व टीएसएएफ ग्रासरूट स्पोर्ट्स डेवलपमेंट में काम करेगी. रोइंग व क्लाइंबिंग के क्षेत्र में दोनों ही संस्था मिलकर अधिक से अधिक चैंपियन बनाने के लिए कार्य करेंगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nesar ahamad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >