जिला वुशु व सेपक टकरा टीम का सलेक्शन ट्रायल दस को

जमशेदपुर. खेलो झारखंड स्टेट गेम्स के लिए वुशु व सेपक टकरा पूर्वी सिंहभूम जिला टीम का सलेक्शन ट्रायल जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दस सितंबर को होगा.

जमशेदपुर. खेलो झारखंड स्टेट गेम्स के लिए वुशु व सेपक टकरा पूर्वी सिंहभूम जिला टीम का सलेक्शन ट्रायल जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दस सितंबर को होगा. इस ट्रायल के आधार पर चुने जाने वाली टीमें रांची में होने वाली खेलो झारखंड स्टेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी. वुशु टीम के ट्रायल में अंडर-17 व 19 आयु वर्ग के बालक बालिका हिस्सा लेंगे. वहीं, सेपक टकरा टीम के सलेक्शन ट्रायल में अंडर-14, 17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक व बालिका खिलाड़ी शिरकत करेंगे. खेलो झारखंड वुशु टूर्नामेंट की शुरुआत 29 सितंबर से और सेपक टकरा टूर्नामेंट की शुरुआत 23 सितंबर से होगी. उक्त जानकारी पूर्वी सिंहभूम जिला वुशु एसोसिएशन के सचिव गोकुलानंद मिश्रा ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >