Jamshedpur News : 7-18 जून तक रद्द की गयी ट्रेनें अब री शिड्यूल, टाटा-हटिया का मार्ग बदला
दक्षिण पूर्व रेलवे ने 07 से 18 जून तक टाटा-शालीमार, हावड़ा-संतरागाछी समेत एक दर्जन ट्रेनों को री-शिड्यूल कर दिया है. पिछले सप्ताह रेलवे ने इन ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की थी.
दक्षिण पूर्व रेलवे ने 07 से 18 जून तक टाटा-शालीमार, हावड़ा-संतरागाछी समेत एक दर्जन ट्रेनों को री-शिड्यूल कर दिया है. पिछले सप्ताह रेलवे ने इन ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की थी. रेलवे के इस निर्णय से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी. आद्रा रेलमंडल में जारी विकास कार्यों के चलते दक्षिण पूर्व रेलवे ने 1 से 7 जून के बीच ट्रेनों के परिचालन में बड़ा फेरबदल किया है. इस दौरान अलग-अलग तिथियों में 6 मेमू स्पेशल ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी. इसके अतिरिक्त, 4 जोड़ी ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले ही शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजनेट करने का निर्णय लिया गया है. रेलवे के इस फैसले से झारखंड, बिहार और बंगाल के हजारों यात्री प्रभावित होंगे. यात्रियों को सलाह दी गयी है कि वे सफर से पहले ट्रेनों की ताजा स्थिति अवश्य जांच लें.
टाटा-हटिया एक्सप्रेस के मार्ग में बदलाव, चांडिल-मुरी होकर चलेगी ट्रेन
रेलवे ने विकास कार्यों और परिचालन संबंधी कारणों से टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस के मार्ग में महत्वपूर्ण बदलाव किया है. आगामी 02, 03 और 06 जून को टाटानगर से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 18601 (टाटानगर – हटिया एक्सप्रेस) अपने नियमित रूट पर नहीं चलेगी. निर्धारित तिथियों में यह ट्रेन अपने सामान्य मार्ग के बजाय अब परिवर्तित मार्ग चांडिल, गुंडाबिहार और मुरी होते हुए हटिया तक जायेगी. मार्ग में इस बदलाव के कारण ट्रेन के समय और ठहराव में भी आंशिक परिवर्तन हो सकता है. रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे के आधिकारिक पूछताछ नंबर 139 या नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम वेबसाइट के माध्यम से सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें. यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर उद्घोषणा भी की जा रही है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.