ट्रैफिक पुलिस ने जुर्माना लगाया, तो जला दी बाइक

मानगो चौक पर मंगलवार को अजीब घटना देखने को मिली. ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में जुर्माना वसूलने से नाराज मानगो कुमरुम बस्ती के राजेंद्र कुमार इतने नाराज हो गये कि अपनी बाइक को ही आग के हवाले कर दिया.

जमशेदपुर : मानगो चौक पर मंगलवार को अजीब घटना देखने को मिली. ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में जुर्माना वसूलने से नाराज मानगो कुमरुम बस्ती के राजेंद्र कुमार इतने नाराज हो गये कि अपनी बाइक को ही आग के हवाले कर दिया.

इसके बाद राजेंद्र सड़क पर लेट गये और ट्रैफिक पुलिस पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया. उनका कहना था कि पुलिस चेकिंग के नाम पर लगातार परेशान करती है. राजेंद्र ने बताया कि वह साकची बस स्टैंड में एजेंट का काम करते हैं.

सब्जी लेकर घर लौट रहे थे. हेलमेट भी पहन रखा था. इसके बाद भी पुलिस जुर्माना के लिए दबाव बना रही थी. एक ओर लॉकडाउन के कारण आर्थिक स्थिति दयनीय है, वहीं दूसरी ओर पुलिस द्वारा परेशान करने से तंग आ गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >