फिनाइल गोली को चॉकलेट समझकर खा गया डेढ़ साल का मासूम, मौत, दादा कहते रहे - मेरा बाबू खेल रहा है...

जमशेदपुर में फिनाइल की गोली को चॉकलेट समझकर खाने से डेढ़ साल के मासूम की मौत हो गई. परिजनों ने चाईबासा सदर अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है.

जमशेदपुर : चक्रधरपुर के एकाउंट कॉलोनी निवासी सनी दीप के डेढ़ वर्षीय पुत्र शिवम दीप ने घर में पूजा के लिए रखे फिनाइल गोली को चॉकलेट समझकर खा लिया. इससे उसकी मौत हो गयी. वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था. घटना के बाद एमजीएम अस्पताल में परिजनों के विलाप से पूरा माहौल गमगीन हो गया. बच्चे के दादा का रो-रोकर बुरा हाल था. वह बार-बार कहते रहे कि मेरा बाबू खेल रहा है, वह कहीं नहीं गया है. इस मार्मिक दृश्य को देखकर अस्पताल में मौजूद अन्य मरीजों और उनके स्वजन की आंखें भी नम हो गयी.

खेलते-खेलते शिवम ने खा गया शिवम

बच्चे के पिता सनी दीप ने बताया - रविवार को शिवम घर में खेलते-खेलते फिनाइल गोली खा लिया. कुछ देर बाद जब उसे उल्टियां होने लगी, तब परिजनों का उसपर ध्यान गया. उसके मुंह से फिनाइल गोली का टुकड़ा निकाला गया, लेकिन कुछ ही घंटों में उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी. पहले उसको इलाज के लिए चक्रधरपुर के स्थानीय अस्पताल ले गये, यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

चाईबासा सदर अस्पताल में बच्चे को चिकित्सा सुविधा नहीं मिली

परिजनों ने बताया कि रातभर चाईबासा सदर अस्पताल में रखने के बावजूद बच्चे को समुचित चिकित्सा सुविधा नहीं दी गयी. सांस लेने में भारी तकलीफ होने के बाद भी न तो ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया और न ही स्लाइन चढ़ायी गयी. हालत नाजुक होते देख सोमवार की सुबह चिकित्सकों ने बच्चे को जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया. एमजीएम अस्पताल पहुंचते ही इमरजेंसी में चिकित्सकों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने चाईबासा सदर अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra Shekhar

चंद्रशेखर प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है. 15 सालों से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. स्वास्थ्य सहित अन्य बीटों में अच्छी पकड़ है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >