Jamshedpur News : कारोबारी राज कुमार साह के घर और गाड़ी पर फायरिंग मामले में कुंडी गिरोह पर शिकंजा, तीन युवक हिरासत में

गोलमुरी नामदा बस्ती के कारोबारी राज कुमार साह के घर और गाड़ी पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने कुंडी गिरोह की संलिप्तता की आशंका जतायी है.

पुलिस की एक टीम छापेमारी के लिए शहर से बाहर गयी

Jamshedpur News :

गोलमुरी नामदा बस्ती के कारोबारी राज कुमार साह के घर और गाड़ी पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने कुंडी गिरोह की संलिप्तता की आशंका जतायी है. सूत्रों के अनुसार बाइक सवार दो बदमाशों ने कुंडी के कहने पर कारोबारी को डराने के उद्देश्य से फायरिंग की थी. बताया जा रहा है कि दोनों युवक हाल ही में गिरोह से जुड़े हैं. पुलिस को फायरिंग करने वाले दोनों युवकों के बारे में अहम जानकारी मिल गयी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. वहीं कुंडी की तलाश में भी पुलिस सक्रिय है. अनुसंधान के दौरान पुलिस ने दो-तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. उनसे कुंडी और उसके गिरोह के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम शहर से बाहर भी छापेमारी के लिए भेजी गयी है. आशंका जतायी जा रही है कि फायरिंग के बाद दोनों शूटर शहर छोड़कर फरार हो गये हैं. पुलिस कुंडी के परिवार पर भी दबाव बना रही है.

वहीं इस मामले में राज कुमार साह के बयान पर वीर सिंह उर्फ पंडित और मोबाइल नंबर 9801147727 के धारक के खिलाफ फोन कर 20 लाख रुपये रंगदारी की मांग करने और रंगदारी नहीं देने पर घर और गाड़ी पर फायरिंग करने का केस दर्ज किया गया है.

बिल्ला पाठक को भी पुलिस ले सकती है रिमांड पर

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिल्ला पाठक से भी पुलिस इस फायरिंग के बारे में पूछताछ करने की तैयारी कर रही है. पुलिस पूछताछ के लिए बिल्ला पाठक को रिमांड पर ले सकती है. क्योंकि कुंड़ी बिल्ला पाठक के साथ जुड़ा हुआ है. इस कारण बिल्ला से पूछताछ की जा सकती है. वर्तमान में बिल्ला पाठक घाघीडीह जेल में बंद है. बिल्ला पर कन्हैया यादव की हत्या कराने का आरोप है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >