मानगो : कर्मचारी दुकानदार का स्कूटी और पांच हजार रुपये लेकर हुआ फरार

कर्मचारी पांच हजार रुपये और स्कूटी लेकर हुआ फरार

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

मानगो बाजार स्थित राशन के थोक विक्रेता विजय स्टोर में कार्यरत कर्मचारी अजीत कुमार गुरुवार को दुकानदार विजय अग्रवाल की स्कूटी और पांच हजार रुपये लेकर फरार हो गया. शुक्रवार को इस संबंध में दुकानदार विजय अग्रवाल भाजपा नेता विकास सिंह के साथ मानगो थाना पहुंचे और लिखित शिकायत की. विजय अग्रवाल के अनुसार अजीत कुमार दुकान में पिछले करीब डेढ़ माह से सेल्समैन का काम करता था. गुरुवार की सुबह 11 बजे अजीत स्कूटी से दो बोरा चावल और एक बोरा चीनी लेकर आजादनगर सप्लाई करने गया था. सप्लाई करने के बाद वह रुपये व स्कूटी लेकर फरार हो गया. अजीत परसुडीह में अपनी मौसी के साथ रहता था. परसुडीह स्थित उसके घर में भी जांच करायी, लेकिन उसका पता नहीं चल सका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >