बागबेड़ा : घर में सो रहा था परिवार, गहने व रुपये की हो गयी चोरी

बागबेड़ा में घर से गहना व रुपये की चोरी

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

बागबेड़ा थाना अंतर्गत न्यू रिवर व्यू कॉलोनी रोड नंबर चार निवासी भवानंद झा के घर से बुधवार की रात आलमारी में रखा गहना व रुपये की चोरी हो गयी. इस संबंध में भवानंद झा ने बागबेड़ा थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. चोरों ने भवानंद झा के आलमारी से 15 सौ रुपये, सोने का झुमका, अंगूठी, चांदी का मट्ठा के अलावा क्रेडिट कार्ड, पैन कार्ड समेत अन्य कागजात की चोरी कर ली है. पुलिस के अनुसार जिस वक्त घटना घटी भवानंद झा का परिवार घर में सो रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >