कैदियों को ले जा रही 14 साल पुरानी वैन साकची में बीच सड़क पर हुई खराब

साकची 9 नंबर बस स्टैंड के समीप गुरुवार को दोपहर डेढ़ बजे अचानक बीच सड़क पर कैदियों को ले जा रही वैन खराब हो गयी. वैन के बीच रास्ते में ही अचानक बंद होने से वैन को एस्कॉर्ट कर रहे पुलिसकर्मियों को होश फाख्ता हो गये.

-दूसरे वाहन से ले जाये गये कैदी, परेशान रहे एस्कॉर्ट कर रहे पुलिसकर्मी

अशोक झा , जमशेदपुर

साकची 9 नंबर बस स्टैंड के समीप गुरुवार को दोपहर डेढ़ बजे बीच सड़क पर कैदियों को ले जा रही वैन खराब हो गयी. अचानक वैन खराब होने से एस्कॉर्ट कर रहे पुलिसकर्मी परेशान गये. पुलिस के जवानों ने तत्काल वायरलेस से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी. इसके बाद साकची पुलिस और पीसीआर से जवान पहुंचे. थोड़ी देर में दूसरा कैदी वाहन पहुंचा. इसके बाद बंदियों को खराब वैन से पुलिस की घेराबंदी में उतार कर दूसरे वैन में चढ़ाया गया. पुलिस के अनुसार जमशेदपुर रेल कोर्ट में 4 बंदियों को गुरुवार को पेशी कराया गया. पेशी के बाद चारों को लेकर कैदी वाहन साकची व्यवहार न्यायालय जा रहा था. वहां से अन्य बंदियों को लेकर वापस घाघीडीह सेंट्रल जेल जाना था. इससे पहले ही वैन का क्लच खराब होने से गाड़ी बंद हो गयी.

14 साल पुराना है वाहन :

जिस वैन से बंदियों को पेशी के लिए ले जाया जा रहा था. वह 14 साल दो महीना पुराना है. जेल से बंदियों को पेशी में ले जाने के दौरान सभी संबंधित थाना को अपने – अपने थाना क्षेत्र में एस्कॉर्ट कर बंदी वैन को पार कराने की जिम्मेदारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >