Jamshedpur news. रांची की संविधान बचाओ रैली में दिखनी चाहिए पूर्वी सिंहभूम के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ताकत : शिल्पी तिर्की

रांची के पुराना धुर्वा मैदान में छह मई को कांग्रेस की रैली में शामिल होंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

Jamshedpur news.

रांची के पुराना धुर्वा मैदान में छह मई को आयोजित कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश के मंत्री-विधायक और पदाधिकारियों ने पूरी ताकत लगा दी है. पूर्वी सिंहभूम के कार्यकर्ताओं को रैली में शामिल होने का आह्वान करने के लिए रविवार को मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं. यहां उनका स्वागत कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने शाॅल, गांधी टोपी एवं बुके प्रदान कर किया. बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अब तक की तैयारियों की समीक्षा की. कार्यकर्ताओं को बताया कि धुर्वा में छह मई को आयोजित संविधान बचाओ रैली में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल, छत्तीगसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश समेत कई वरिष्ठ नेतागण संबोधित करेंगे. रैली को सफल बनाने के लिए अधिक संख्या में कांग्रेसजन रांची पहुंचे. इसके लिए हर प्रखंड तक संपर्क अभियान चलाने को कहा गया. उन्होंने कहा कि रैली में पूर्वी सिंहभूम से कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं को ताकत दिखानी होगी.

आनंद बिहारी दूबे ने कहा कि जिला के 18 प्रखंडों से काफी संख्या में कार्यकर्ता रांची की रैली में शामिल होंगे. सुबह सात बजे सभी कांग्रेस कार्यकर्ता साकची आम बगान मैदान पहुंचेंगे, जहां से सभी नेतागण काफिले के साथ रांची के लिए प्रस्थान करेंगे. बैठक का संचालन उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद ने किया, जिसमें प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी, सामंता कुमार, जोसाई मार्डी, राजकिशोर यादव, अवधेश सिंह, ब्रजेंद्र तिवारी, रामलाल प्रसाद पासवान, जसवंत सिंह जस्सी, शमशेर खान आदि शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradip chandra keshav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >