मानगो यातायात थाना के पुराने कंटेनर को बदला गया

मानगो चौक मेन रोड पर चल रहे मानगो यातायात थाना के पुराने कंटेनर को बदलकर शनिवार को नया सुविधायुक्त कंटेनर लगाया गया. जुस्को ने क्रेन की मदद से पुराने कंटेनर को हटाकर वहां नया कंटेनर लगाया.

जुस्को ने लगाया नया आरामदायक और सुविधाजनक कंटेनर

जमशेदपुर :

मानगो चौक मेन रोड पर चल रहे मानगो यातायात थाना के पुराने कंटेनर को बदलकर शनिवार को नया सुविधायुक्त कंटेनर लगाया गया. जुस्को ने क्रेन की मदद से पुराने कंटेनर को हटाकर वहां नया कंटेनर लगाया. नया मानगो यातायात थाना भी टीन शेड का बना है. लेकिन इसमें टीन शेड का दो लेयर है. इसके अलावा पूर्व के कंटेनर से इसे आरामदायक और सुविधाजनक बनाया गया है. वहीं, नये कंटेनर को सड़क से हटाकर फुटपाथ पर रखा गया है, ताकि मेन रोड में जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो. मालूम हो कि पूर्व में मानगो यातायात थाना के कंटेनर को मेन रोड पर ही रखा गया था. जिसके कारण अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >