Jamshedpur News : एनओसी के पेंच ने बदला प्लान, धोबनी का डिग्री कॉलेज अब दूसरी जगह बनेगा

पूर्वी सिंहभूम जिले को शिक्षा के क्षेत्र में जल्द बड़ी सौगात मिलने जा रही है. घाटशिला में जनजातीय विश्वविद्यालय व तीन नए कॉलेजों की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है. सोमवार को झारखंड सरकार के उच्च शिक्षा निदेशक राम निवास यादव, अवर सचिव सैयद रियाज और अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद ने चिह्नित जमीनों का संयुक्त निरीक्षण कर मौजूदा स्थिति का आकलन किया.

घाटशिला में बनने वाले जनजातीय विश्वविद्यालय व तीन नए कॉलेज के निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण

उच्च शिक्षा निदेशक, अवर सचिव और और अपर उपायुक्त ने लिया जायेजा

मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर

पूर्वी सिंहभूम जिले को शिक्षा के क्षेत्र में जल्द बड़ी सौगात मिलने जा रही है. घाटशिला में जनजातीय विश्वविद्यालय व तीन नए कॉलेजों की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है. सोमवार को झारखंड सरकार के उच्च शिक्षा निदेशक राम निवास यादव, अवर सचिव सैयद रियाज और अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद ने चिह्नित जमीनों का संयुक्त निरीक्षण कर मौजूदा स्थिति का आकलन किया.

निरीक्षण की शुरुआत घाटशिला के हेदलजुड़ी में प्रस्तावित पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय के लिए चिह्नित 22 एकड़ जमीन से हुई. अधिकारियों ने एप्रोच रोड और अन्य मूलभूत सुविधाओं की गहन जांच की. इसके बाद चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पूर्णापानी गांव में प्रस्तावित नये डिग्री कॉलेज के लिए चिह्नित 25 एकड़ जमीन का निरीक्षण किया गया.

मुसाबनी के धोबनी में प्रस्तावित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए 25 एकड़ और एक अन्य डिग्री कॉलेज के लिए चिह्नित 12 एकड़ जमीन का भी निरीक्षण किया गया. यहां डिग्री कॉलेज के लिए निर्धारित 12 एकड़ जमीन में से कुछ हिस्सा वन भूमि श्रेणी का निकला. चूंकि कॉलेज का निर्माण शीघ्र शुरू किया जाना है, इसलिए वन विभाग से एनओसी लेने की लंबी प्रक्रिया से बचने के लिए स्थल बदलने का निर्णय लिया गया.

निरीक्षण के दौरान यह भी चर्चा हुई कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी संख्या में सरकारी जमीन लैंड बैंक (जियाडा) को दी गई है. ऐसे में मुसाबनी में डिग्री कॉलेज के लिए लैंड बैंक की जमीन से नया स्थल चिह्नित करने का भी निर्णय लिया गया. अब जल्द ही प्रस्तावित स्थलों को अंतिम रूप देते हुए निर्माण कार्य शुरू किए जाने की संभावना है, जिससे जिले के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए नए अवसर मिलेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >