जमशेदपुर. आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड द्वारा कर्मचारियों के लिए आयोजित महादेव प्रीमियर लीग (एमपीएल) टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का सातवां संस्करण बुधवार को संपन्न हो गया. फाइनल मैच में टीम स्वर्णरेखा ने टीम कवच को 11 रन से हराया. सुशील टुडू मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ सीरीज चुने गये. राकेश महतो को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज तथा मानिक सरदार को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज घोषित किया गया. टूर्नामेंट में कुल दस टीमों स्वर्णरेखा, कवच, नव ऊर्जा, शक्तिस्रोत, उजाला, जीवनदायिनी, संकल्प, द्वापर, त्रेता और प्रकाश ने भाग लिया. पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कंपनी के निदेशक निर्मल अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा उपस्थित रहे.
Mahadev premier league cricket tournament : स्वर्णरेखा ने कवच को 11 रन से हराकर जीता एमपीएल-7 का खिताब

Mahadev premier league cricket tournament : स्वर्णरेखा ने कवच को 11 रन से हराकर जीता एमपीएल-7 का खिताब
Copied link
महादेव प्रीमियर लीग (एमपीएल) टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का सातवां संस्करण बुधवार को संपन्न हो गया.