जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और पंजाब एफसी के बीच 21 फरवरी को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडियन सुपर लीग का मैच खेला जायेगा. इस मुकाबले के लिए पंजाब की टीम गुरुवार को जमशेदपुर पहुंच गयी है. शुक्रवार को पंजाब की टीम टाटा फुटबॉल एकेडमी में अभ्यास करेगी. इस मुकाबले को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. मुकाबले के लिए भी तक कुल 8 हजार टिकट बेचे जा चुके हैं. वहीं, टिकटों की बिक्री मैच के दिन तक जारी रहेगा . डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो एप पर टिकटों को बुक कि जा सकता है. स्ट्रेट माइल रोड पारसी टेंपल के समीप स्थित बॉक्स ऑफिस से भी टिकटों को बुक किया जा सकता है. यह मैच रात साढ़े सात बजे से शुरू होगा.
Jfc vs punjab match on 21st of february : जमशेदपुर से मुकाबले लिए शहर पहुंची पंजाब की टीम

Jfc vs punjab match on 21st of february : जमशेदपुर से मुकाबले लिए शहर पहुंची पंजाब की टीम
Copied link
जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और पंजाब एफसी के बीच 21 फरवरी को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडियन सुपर लीग का मैच खेला जायेगा.