गैंगस्टर अखिलेश सिंह पर हमला केस में तीन पुलिसकर्मियों की हुई गवाही

एडीजे-4 कोर्ट में गैंगस्टर अखिलेश सिंह पर हमला व हमला करने वाले छब्बू की पिटाई के केस में सोमवार को कोर्ट के तत्कालीन हाजत ड्यूटी करने वाले तीन पुलिसकर्मियों की गवाही हुई.

जमशेदपुर :

एडीजे-4 कोर्ट में गैंगस्टर अखिलेश सिंह पर हमला व हमला करने वाले छब्बू की पिटाई के केस में सोमवार को कोर्ट के तत्कालीन हाजत ड्यूटी करने वाले तीन पुलिसकर्मियों की गवाही हुई. वर्तमान में बागबेड़ा थाना में पदस्थापित अनमोल कुमार, वर्तमान में सोनारी थाना में पदस्थापित विजय कुमार महतो और वर्तमान में कदमा थाना में पदस्थापित उपेंद्र कुमार राय की गवाही हुई. तीनों पुलिसकर्मियों ने केस का समर्थन किया और गैंगस्टर अखिलेश सिंह की पहचान भी की. केस की सुनवाई के दौरान अखिलेश दुमका सेंट्रल जेल से ऑनलाइन और कन्हैया सिंह डाल्टेनगंज कोर्ट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े थे. कोर्ट में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता विद्या सिंह, प्रकाश झा मौजूद थे. गौरतलब हो कि दस वर्ष पूर्व 24 मई 2014 को जमशेदपुर कोर्ट में गैंगस्टर अखिलेश सिंह पर छब्बू ने गोली चलाने का प्रयास किया था, लेकिन गोली नहीं चली थी. इसके बाद गैंगस्टर के गुर्गों ने छब्बू की कोर्ट परिसर में ही जमकर पिटाई की थी. तब दोनों मामले में केस हुआ था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >