टेनिस : खिताब जीतने उतरेंगे ओडिशा के प्रत्यूष मोहंती

BELDIH TENNIS AITA. बेल्डीह क्लब में चल रहे एआइटीए पुरुष नेशनल रैंकिंग टेनिस चैंपियनशिप का फाइनल मैच शुक्रवार को खेला जायेगा.

जमशेदपुर. बेल्डीह क्लब में चल रहे एआइटीए पुरुष नेशनल रैंकिंग टेनिस चैंपियनशिप का फाइनल मैच शुक्रवार को खेला जायेगा. फाइनल मुकाबला ओडिशा के प्रत्यूष मोहंती और कर्नाटक के चंदन शिवराज के बीच सुबह नौ बजे से होगा. गुरुवार को खेले गये सेमीफाइनल मैच में कर्नाटक के पांचवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी चंदन शिवराज ने गैरवरीयता प्राप्त रोहित हरि बालाजी को 7-6(3),6-1 से मात दी. वहीं, टूर्नामेंट में दूसरी वरीयता प्राप्त ओडिशा के प्रत्यूष मोहंती ने बंगाल के शौनक चटर्जी को 6-3,6-2 से शिकस्त दी. वहीं, युगल वर्ग के फाइनल में चंदन शिवराज व प्रकाश गुप्ता की जोड़ी ने ओगेश थेजो और अरुणव मजूमदार की जोड़ी को 6-7(4),6-3,14-12 को हराकर खिताब अपने नाम किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >