Jamshedpur News : दस मोतियाबिंद रोगियों की हुई नि:शुल्क फेको सर्जरी
Jamshedpur News :
आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल और पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 10 मोतियाबिंद रोगियों की फेको विधि से नि:शुल्क सर्जरी की गयी. एक महीने के अंतराल में रोगियों की दोनों आंखों का ऑपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपण किया गया. सर्जरी के बाद सभी मरीजों को दवाएं और चश्मा उपलब्ध कराकर घर भेज दिया गया. यह कार्यक्रम आनंद मार्ग आयुष्मान और राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम (डीबीसीएस) के तहत चलाये जा रहे दृष्टि सेवा अभियान का हिस्सा है, जो पिछले कई वर्षों से संचालित हो रहा है. इसी क्रम में आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल और प्रिवेंशन ऑफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स, जमशेदपुर की ओर से गदरा में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरुकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया. सुनील आनंद ने लोगों को पर्यावरण के महत्व की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि धरती के बढ़ते तापमान को कम करने के उद्देश्य से संस्था की ओर से हर महीने लगभग दो हजार पौधे लोगों के बीच वितरित किये जाते हैं.
राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.