टेल्को : वृद्ध का शव घर के पास कुआं से बरामद

Telco: Dead body of old man recovered from well near house

जमशेदपुर.

टेल्को थानांतर्गत पंजाबी लाइन नंबर-2 निवासी चंचल सिंह (67) का शव गुरुवार सुबह घर के पास स्थित एक कुआं से बरामद हुआ. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया. परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त थे. बुधवार की रात 11 बजे वह बिना किसी को बताये ही घर से निकल गये. उसके बाद परिवार के लोगों ने उनकी काफी खोजबीन की. लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली. उसके बाद गुरुवार की सुबह आस पास के लोगों ने हल्ला मचाया कि कुआं में व्यक्ति का शव गिरा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >