टेल्को : पारिवारिक विवाद को लेकर मारपीट,केस दर्ज

टेल्को : पारिवारिक विवाद को लेकर मारपीट,केस दर्ज

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर टेल्को थानांतर्गत झगरू बागान के रहने वाले एक ही परिवार के दो पक्ष के लोगों ने पारिवारिक विवाद को लेकर मारपीट कर लिया. मारपीट के बाद दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ जान मारने की नियत से मारपीट करने का केस दर्ज किया है. घटना 19 नवंबर की है. घटना के संबंध में संजय कुमार गोंड ने प्रवीण कुमार गोंड,सतीश कुमार गोंड,सीमा देवी और ज्योति देवी काे आरोपी बनाया है. वहीं दूसरे पक्ष के सतीश कुमार गोंड ने संजय कुमार गोंड को आरोपी बनाया है. पुलिस ने दोनों पक्ष के आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया है. केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन की है. मारपीट का कारण पुलिस ने पारिवारिक विवाद बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >