Jamshedpur News : गोलमुरी : कमलजीत सिंह हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार
Jamshedpur News : गोलमुरी टुइलाडुंगरी निवासी कमलजीत सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी टुइलाडुंगरी बी ब्लॉक निवासी मिलिंद कालिंदी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
गोलमुरी टुइलाडुंगरी निवासी कमलजीत सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी टुइलाडुंगरी बी ब्लॉक निवासी मिलिंद कालिंदी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. घटना 24 फरवरी की है. कमलजीत सिंह गैराज में मोटर मैकेनिक का काम करता था. मालूम हो कि गत 24 फरवरी को वह काम खत्म कर घर लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में बजरंगनगर में मिलिंद कालिंदी व उसके साथियों ने कमलजीत सिंह को चापड़ से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. इलाज के दौरान एमजीएम में मंगलवार को उसकी मौत हो गयी थी. बुधवार को परिजनों ने शव के साथ गोलमुरी थाना में हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था. इसके बाद पुलिस ने मिलिंद कालिंदी को गिरफ्तार कर जेल भेजा और उसके साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.