Jamshedpur News : गोलमुरी चापड़कांड में ससुर-दामाद को पुलिस ने भेजा जेल, चापड़ बरामद

Jamshedpur News : गोलमुरी बजरंगनगर में आकाश सिंह पर चापड़ से हमला के मामले में पुलिस ने ससुर प्रकाश सिंह और दामाद गोलमुरी न्यू डीएसपी फ्लैट निवासी सन्नी चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

दोनों पक्ष ने गोलमुरी थाना में दर्ज कराया काउंटर केस

Jamshedpur News :

गोलमुरी बजरंगनगर में आकाश सिंह पर चापड़ से हमला के मामले में पुलिस ने ससुर प्रकाश सिंह और दामाद गोलमुरी न्यू डीएसपी फ्लैट निवासी सन्नी चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने इस मामले में हमला में प्रयुक्त चापड़ भी बरामद कर लिया है. थाना में पुलिस ने दोनों से घटना के संबंध में पूछताछ की. घायल आकाश सिंह का टीएमएच में इलाज चल रहा है. इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से गोलमुरी थाना में काउंटर केस किया गया है. एक पक्ष से घायल आकाश सिंह के रिश्तेदार टुइलाडुंगरी ए ब्लॉक निवासी बलविंदर सिंह के बयान पर सन्नी चौधरी, उसके भाई सूरज चौधरी, पिता संतोष चौधरी, शातिर अपराधी रवि खेड़ा के भाई अंशु सिंह खेड़ा, बंटी सिंह, अंकित सिंह, चिंटू कुमार व अन्य के खिलाफ जान मारने की नीयत से चापड़ से हमला करने का केस दर्ज किया गया है. जबकि दूसरे पक्ष से प्रकाश सिंह के बयान पर घायल आकाश सिंह के भाई राहुल केला और अन्य के खिलाफ धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का केस दर्ज किया गया है.

मालूम हो कि गत एक अप्रैल को गोलमुरी बजरंग नगर में मारपीट और चापड़ से हमला किया गया था. जिसमें आकाश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था. जबकि दूसरे पक्ष से प्रकाश सिंह के सिर में चोट लगी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >