Jamshedpur News : आजादनगर : सड़क पर पिस्तौल लहराने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने दो किमी पैदल घुमाया

आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित गणगौर स्वीट्स के पास सरेआम पिस्तौल लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपियों शेख सारिक इमाम उर्फ अयान और उसके साथी मो. सलमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को थाना से करीब दो किलोमीटर तक पैदल घुमाया.

Jamshedpur News :

आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित गणगौर स्वीट्स के पास सरेआम पिस्तौल लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपियों शेख सारिक इमाम उर्फ अयान और उसके साथी मो. सलमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को थाना से करीब दो किलोमीटर तक पैदल घुमाया. पुलिस के इस कदम को क्षेत्र में कानून व्यवस्था का संदेश देने के रूप में देखा जा रहा है.

शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि शेख सारिक इमाम कपाली बंधुगोड़ा का निवासी है, जबकि मो. सलमान कपाली गौसनगर फुटबॉल मैदान के पास रहता है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देसी पिस्तौल और आठ गोलियां बरामद की गयी हैं. पुलिस के अनुसार शेख सारिक इमाम शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ आजादनगर थाना में पहले से तीन मामले दर्ज हैं.

पूछताछ में अयान ने बताया कि बरामद पिस्तौल उसे जुगसलाई निवासी मो. राज ने दी थी, जो उसकी पत्नी का चचेरा भाई है. इस मामले में मो. राज की तलाश जारी है. पुलिस ने थाना प्रभारी चंदन कुमार के बयान पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

गत एक अप्रैल को अयान और उसकी पत्नी रेशम अफरोज के बीच सड़क पर विवाद हो रहा था. नजारा देख स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया, तो अयान पिस्तौल लहराने लगा था. इस मामले में रेशम अफरोज ने मारपीट और जान से मारने की धमकी की प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >