वेटरन फुटबॉल में कोशिश एक मुस्कान की टीम विजयी

जमशेदपुर. क्रीड़ा भारती जमशेदपुर महानगर की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

जमशेदपुर. क्रीड़ा भारती जमशेदपुर महानगर की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट का उद्घाटन क्रीड़ा भारती के महानगर अध्यक्ष शिव शंकर सिंह, सुखविंदर सिंह, अमरनाथ धोके, वरुण कुमार, बिरजू कुमार, प्रवीण पांडे, अवधेश कुमार सिंह व जे बेहरा ने संयुक्त रूप से किया. आज की प्रतियोगिता में 2 वेटरन टीमों ने भी भाग लिया. इसमें कोशिश एक मुस्कान की टीम 2-0 से विजयी हुई. युवाओं की प्रतियोगिता में उरांव बॉयज की टीम 3- 1 से विजयी रही. बीएमसी सीतारामडेरा की टीम उपविजेता रही. आज की प्रतियोगिता को सफल बनाने में सह मंत्री अनूप कुमार सिंह, मार्टिन लेजारस, सन्नी गोप, गुरुनाम सिंह, काजल, जगदीश कुमार, गणेश जयसवाल, सुमित शर्मा, गोपी, सुनील ने महत्वपूर्ण भूमिका का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >