टाटानगर स्टेशन पर उमड़ी परीक्षार्थियों की भीड़, स्पेशल ट्रेनों में चढ़ने के लिए मची अफरा-तफरी

झारखंड परीक्षा के बाद टाटानगर स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। स्पेशल ट्रेनों में चढ़ने के लिए मची अफरा-तफरी को आरपीएफ ने संभाला।

संवाददाता, जमशेदपुर

झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा समाप्त होने के बाद रविवार शाम टाटानगर रेलवे स्टेशन पर हजारों परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी. अपने-अपने गृह जिलों के लिए रवाना होने पहुंचे करीब पांच हजार से अधिक अभ्यर्थियों के कारण स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म खचाखच भर गये. परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने हजारीबाग रोड और हावड़ा के लिए दो स्पेशल मेमू ट्रेनें चलायीं. ट्रेनों के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही सीट पाने की होड़ मच गयी. भीड़ अधिक होने के कारण कुछ अभ्यर्थी खिड़कियों के रास्ते डिब्बों में प्रवेश करते नजर आये, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी. हालात को संभालने के लिए आरपीएफ और रेलवे कर्मियों ने बंद दरवाजे खुलवाकर यात्रियों को व्यवस्थित तरीके से ट्रेन में चढ़ाया. स्टेशन पर 25 से 30 आरपीएफ जवानों की तैनाती की गयी थी. रेल आरपीएफ प्रभारी राकेश मोहन, स्टेशन निदेशक सुनील कुमार, कॉमर्शियल विभाग के चंदन कुमार, पार्थो घोष सहित अन्य रेलवे अधिकारी लगातार प्लेटफॉर्म पर मुस्तैद रहे. रेलवे अधिकारियों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों स्पेशल ट्रेनों का सुरक्षित संचालन कराया गया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sanjeev bhardwaj

Published by: Priya Gupta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >