विश्वकर्मा पूजा का अनोखा रंग, केदारनाथ धाम के पंडाल में यहां दौड़ेगा छोटा इंजन

टाटानगर रेलवे के विद्युत और डीजल लोको शेड में विश्वकर्मा पूजा की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं. इस बार केदारनाथ धाम की तर्ज पर भव्य पंडाल और रंग-बिरंगी रोशनी से सजावट की जा रही है.

जमशेदपुर : विश्वकर्मा पूजा को लेकर टाटानगर रेलवे के विद्युत और डीजल लोको शेड में तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. इस बार रेलवे कर्मचारियों ने पूजा को खास बनाने के लिए पंडाल से लेकर झांकियों और विद्युत सज्जा तक पर विशेष तैयारी की है. विद्युत लोको शेड में केदारनाथ धाम की तर्ज पर भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है, जो पूजा का मुख्य आकर्षण रहेगा.

रंग-बिरंगी रोशनी से की जा रही है सजावट

परिसर में रंग-बिरंगी रोशनी से सजावट की जा रही है. वहीं, अलग-अलग विभागों में अलग-अलग थीम पर झांकियां तैयार की जा रही हैं. पूजा को लेकर रेलवे कर्मचारियों और अधिकारियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.

पटरी पर दौड़ेगा छोटा इंजन, ट्रायल रन सफल

इस बार विश्वकर्मा पूजा का सबसे खास आकर्षण रेलवे द्वारा तैयार किया गया छोटे इंजन का मॉडल होगा. मॉडल का ट्रायल रन सफल हो चुका है और बुधवार तक इसे पटरी पर उतारने की तैयारी है. इंजन के मॉडल में इस बार तकनीकी और दृश्य स्तर पर कई बदलाव किए गए हैं. इसकी बोगियों को भी नया लुक दिया गया है. ऐसे में पूजा के दौरान यह मॉडल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहने वाला है.

डीजल लोको शेड में भी दिखेगी भव्यता

विश्वकर्मा पूजा को लेकर डीजल लोको शेड में भी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. यहां आकर्षक पंडाल के साथ पूरे परिसर में विद्युत सजावट की जा रही है. बच्चों के मनोरंजन का भी विशेष ध्यान रखा गया है. परिसर में इलेक्ट्रिक झूले लगाए जा रहे हैं, जिससे पूजा के दौरान परिवार के साथ पहुंचने वाले बच्चों के लिए भी खास आकर्षण रहेगा.

पूजा को लेकर कर्मचारियों में उत्साह

पंडाल, रोशनी, झांकियों और छोटे इंजन के मॉडल को अंतिम रूप देने का काम तेजी से चल रहा है. विश्वकर्मा पूजा के मौके पर लोको शेड को भव्य रूप देने के लिए रेलवे कर्मचारी और अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं. इस बार केदारनाथ धाम की झलक, रंग-बिरंगी रोशनी और पटरी पर दौड़ता छोटा इंजन टाटानगर के लोको शेड की विश्वकर्मा पूजा को खास बनाने वाला है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeev bhardwaj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >