Jamshedpur News : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को, डिविडेंड की होगी घोषणा

टाटा स्टील की 119वीं वार्षिक आमसभा (एजीएम) 2 जुलाई को सुबह 10:30 बजे बुलायी गयी है. कंपनी की ओर से इसकी आधिकारिक सूचना जारी कर दी गयी है.

Jamshedpur News :

टाटा स्टील की 119वीं वार्षिक आमसभा (एजीएम) 2 जुलाई को सुबह 10:30 बजे बुलायी गयी है. कंपनी की ओर से इसकी आधिकारिक सूचना जारी कर दी गयी है. एजीएम ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा की जायेगी. कंपनी के कंपनी सेक्रेटरी और चीफ लीगल ऑफिसर पर्वथीसम कंचिनाधम ने इसकी जानकारी एनएसइ और बीएसई को दी है. आमसभा में 4 रुपये प्रति सामान्य शेयर डिविडेंड के प्रस्ताव को मंजूरी के लिए रखा जायेगा. शेयरधारकों की स्वीकृति मिलने के बाद डिविडेंड की घोषणा और भुगतान की प्रक्रिया शुरू होगी. कंपनी ने बताया है कि डिविडेंड भुगतान पर नियमानुसार कर की कटौती भी की जायेगी. एजीएम में विभिन्न प्रस्तावों पर ई-वोटिंग भी करायी जायेगी. कंपनी के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन शेयरधारकों को संबोधित करेंगे, जबकि वाइस चेयरमैन नोएल टाटा भी मौजूद रहेंगे. इसके अलावा कंपनी के सभी निदेशकों की उपस्थिति अपेक्षित है.

बैठक में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महासचिव सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह समेत टाटा स्टील समूह की विभिन्न मान्यता प्राप्त यूनियनों के अध्यक्षों को भी आमंत्रित किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >