जमशेदपुर. टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) के युवा रोवर सुखाल टुडू ने नेशनल जूनियर रोइंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया. गोरखपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले सुखलाल झारखंड के पहले रोवर बन गये हैं, जिन्होंने नेशनल टूर्नामेंट में पदक हासिल किया है. डिमना के रहने वाले सुखलाल टुडू, डिमना लेक में टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन के रोइंग एकेडमी के कैडेट हैं. कोच सोमा बिरुआक की निगरानी में अभ्यास करने वाले सुखलाल टुडू इससे पहले भी कई टूर्नामेंट में शिरकत कर चुके हैं.
Tsaf rowing: सुखलाल टुडू ने नेशनल रोइंग प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक
टीएसएएफ के युवा रोवर सुखाल टुडू ने नेशनल जूनियर रोइंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया.

जमशेदपुर (फाइल फोटो)