जमशेदपुर. टाटा स्टील खेल विभाग की ओर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतर विभागीय हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. इसमें वेस्ट बोकारो की टीम चैंपियन बनी. वहीं. एसेट एंड एनर्जी मैनेजमेंट की टीम उपविजेता रही. टीएसजे ऑपरेशंस की टीम को तीसरा स्थान मिला. विजेता व उपविजेता टीम को टाटा स्टील स्पोर्ट्स के प्रमुख मुकुल विनायक चौधरी ने ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया. मौके पर कैप्टन मनीष सिन्हा, हेड, स्पोर्ट्स (इवेंट्स और ट्रेनिंग सेंटर्स) और खेल विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद थे. टूर्नामेंट में नौ टीमों के कुल 108 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया.
Id handball: वेस्ट बोकारो की टीम बनी चैंपियन
जमशेदपुर. टाटा स्टील खेल विभाग की ओर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतर विभागीय हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया.
