TATA Steel Bonus Announced: टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 17.89 प्रतिशत मिलेगा बोनस

TATA Steel Bonus Announced: टाटा स्टील के कर्मचारियों का इंतजार खत्म हो गया है. यूनियन औ प्रबंधन के बीच 17.89 प्रतिशत बोनस का समझौता हो गया है.

TATA Steel Bonus Announced: दुर्गा पूजा से पहले टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. टाटा स्टील प्रबंधन और कर्मचारी यूनियन के बीच बोनस समझौता हो गया है. इस बार कर्मचारियों को 17.89 प्रतिशत बोनस मिलेगा. कर्मचारियों के खाते में किस दिन पैसे आएंगे, इसकी तारीख भी तय हो गई है. विश्वकर्मा पूजा से पहले ही इस बार टाटा स्टील के कर्मचारियों के खाते में बोनस के पैसे आ जाएंगे.

303.13 करोड़ रुपए का बोनस दिया टाटा स्टील ने

प्रबंधन और यूनियन के बीच हुए समझौते के मुताबिक, टाटा स्टील के कर्मचारियों के बीच 303.13 करोड़ रुपए बोनस के रूप में बांटे जाएंगे. कंपनी के 27,454 कर्मचारी बोनस के हकदार हैं. बोनस समझौते में कहा गया है कि कुल 303.13 करोड़ रुपए में से 168.64 करोड़ रुपए जमशेदपुर और ट्यूब डिवीजन के कर्मचारियों में बंटेगा. जमशदेपुर और ट्यूब्स के 11,654 कर्मचारियों को बोनस मिलेगा.

अधिकतम 4.09 लाख रुपए मिलेगा बोनस

वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए घोषित बोनस में कहा गया है कि ओल्ड सीरीज में एक्चुअल अटेंडेंस पर अधिकतम 4.09 लाख रुपए बोनस मिलेंगे. वहीं, एक्चुअल अटेंडेंस पर न्यू सीरीज वालों को अधिकतम 1.13 लाख रुपए मिलेंगे. टाटा स्टील के कर्मचारियों को इस बार न्यूनतम 38,203 रुपए बोनस मिलेगा.

Also Read : TATA Steel Bonus: टाटा स्टील के कर्मचारियों में बंटेंगे 300 करोड़ रुपए! आज होगा बोनस समझौता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >