Tata Steel Adventure Foundation Signs MoU with SAIL’s MTI : टीएसएएफ और सेल एमटीआइ के बीच हुआ एमओयू

टीएसएएफ और स्टील ऑथिरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान (एमटीआइ) के बीच गुरुवार को एक एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन) हुआ.

जमशेदपुर. टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) और स्टील ऑथिरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान (एमटीआइ) के बीच गुरुवार को एक एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन) हुआ. टीएसएएफ व सेल के बीच यह समझौता 25 जनवरी 2028 तक रहेगा. समझौता ज्ञापन पर टाटा स्टील के वीपी (सीएस) व टीएसएएफ के चेयरमैन डीबी सुंदर रामम और सेल के कार्यकारी निदेशक (ह्यूमन रिसोर्सेस, लर्निंग एंड डेवलपमेंट) संजय धर ने हस्ताक्षर किया. मौके पर टाटा स्टील खेल के प्रमुख मुकुल चौधरी, टाटा स्टील स्पोर्ट्स एकेडमी व एडवेंचर प्रोग्राम के हेड हेमंत गुप्ता, सेल के जीएम अतनु मुखर्जी व अन्य लोग मौजूद थे. इस समझौते का उद्देश्य सेल के कर्मचारियों के लिए आउटबाउंड लीडरशिप डेवलपमेंट कार्यक्रमों को जारी रखना है. टीएसएएफ 2017 से सेल के साथ मिलकर कार्य कर रहा है. पिछले आठ वर्षों में टीएसएएफ ने 100 से अधिक साहसिक गतिविधियों पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किये है. टीएसएएफ द्वारा संचालित आउटबाउंड कार्यक्रमों में सेल के 2000 से अधिक कर्मचारी भाग ले चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >