टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में हादसा : मुआवजे को लेकर शुरू हुई वार्ता, यहां जानें क्या फैसला हुआ

टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में हुए भीषण हादसे ने स्थिति को तनावपूर्ण बना दिया है. एक मजदूर की मौत और दूसरे के घायल होने के बाद, परिजन मुआवजे और नौकरी की मांग पर अड़े हैं.

जमशेदपुर : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में विस्तारिकरण के दौरान हुए दर्दनाक हादसे के बाद स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई है. इस दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले मजदूर की पहचान बागबेड़ा के सीपी टोला निवासी 42 वर्षीय संजय शर्मा के रूप में हुई है, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल है. घटना के बाद से कंपनी परिसर में मातम और आक्रोश का माहौल बना हुआ है. वहीं, रात करीब 9:30 बजे के बाद वार्ता शुरू हुई है. अभी वार्ता जारी है. मृतक के परिजनों, कांग्रेस, भाजपा, झामुमो के कार्यकर्ता और कंपनी के आला अधिकारियों के बीच वार्ता जारी है.

मुआवजे और नौकरी की मांग पर अड़े परिजन

हादसे की खबर मिलते ही मृतक संजय शर्मा के परिजन कंपनी परिसर में पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है. परिजन कंपनी प्रबंधन से 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने और परिवार के एक आश्रित को कंपनी में स्थायी नौकरी दिए जाने की मांग पर अड़े हुए हैं. इसके साथ ही, मृतक का अंतिम संस्कार और श्राद्धकर्म का सारा खर्च कंपनी द्वारा वहन किए जाने की मांग भी की गई है. परिजनों का साफ कहना है कि जब तक इन मांगों पर लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक वे और ग्रामीण कंपनी परिसर से हटने को तैयार नहीं हैं.

मुआवजे की राजनीति पर भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता

कंपनी परिसर में स्थिति तब और अधिक बिगड़ गई जब मुआवजे को लेकर चल रही राजनीति के बीच भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए. दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोक और हाथापाई होने से माहौल पूरी तरह गरमा गया. बढ़ते तनाव और हंगामे को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी संख्या में फोर्स को तैनात करना पड़ा. वर्तमान में पिछले करीब आधे घंटे से वार्ता जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साहिल अस्थाना

साहिल अस्थाना पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने विभिन्न विषयों पर खबरों को कवर करते हुए जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग और समाचार लेखन का अनुभव हासिल किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल से बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं. अपने वर्तमान कार्यक्षेत्र में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को कवर करते हैं. समाचारों को सरल, तथ्यपरक और पाठकों के लिए प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >