टाटा पिगमेंट्स के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, कंपनी ने खोला खजाना, दशहरा से पहले मिलेगा इतने रुपये बोनस

Tata Pigments: टाटा पिगमेंट्स के कर्मचारियों को दशहरा से पहले बड़ी खुशखबरी मिली है. कंपनी ने अपने कर्मचारियों को 48 लाख 52 हजार रुपये देगी. पिछली बार यह राशि 46 लाख थी.

अशोक झा, जमशेदपुर: टाटा पिगमेंट्स (Tata Pigments) वर्कर्स यूनियन और टाटा पिगमेंट्स मैनेजमेंट के बीच गुरुवार को बोनस समझौते पर हस्ताक्षर हुआ. इस समझौते के तहत कुल 100 कर्मचारियों के बीच 48 लाख 52 हजार रुपये बोनस के रूप में कर्मचारियों के बीच वितरित की जायेगी.

कर्मचारियों को मिलेगा अधिकतम 71,118 रुपये

कर्मचारियों को अधिकतम 71,118 रुपये और न्यूनतम 54,247 रुपये बोनस राशि मिलेगी. पिछली बार बोनस की राशि 46 लाख थी. जो इस बार 48.52 लाख रुपये हो गई है. इस तरह कर्मचारियों को लगभग 17.64 प्रतिशत की राशि मिलेगी. यह राशि कर्मचारियों के खाते में 21 सितंबर तक पहुंच जाएगी.

इन्होंने किया बोनस समझौते पर हस्ताक्षर

मैनेजमेंट की ओर से टाटा पिगमेंट्स के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार सिंह हरषाना, मुख्य कारखाना प्रबंधक प्रसून हुई , प्रमुख वितीय अधिकारी दिनेश अग्रवाल, मुख्य मानव संसाधन पदाधिकारी अंकिता केविन नटाल और अतुल कुमार शर्मा ने हस्ताक्षर किये. वहीं, यूनियन की ओर से यूनियन अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कुलबीर सिंह, सत्यानारायण राव, सह सचिव कमलेश कुमार शर्मा, अनिल प्रसाद, कोषाध्यक्ष भुनेश्वर राम और पायो ने हस्ताक्षर किये.

टाटा मोटर्स के कर्मियों को 13 प्रतिशत फीसदी बोनस मिलने की संभावना

वहीं, अगर हम टाटा मोटर्स के बोनस की बात करें तो यहां के कर्मियों को 13 प्रतिशत और कमिंस के कर्मचारियों को 19 से 20 प्रतिशत तक बोनस समझौता होने की संभावना है. पिछली बार टाटा मोटर्स के कर्मचारियों को 10 प्रतिशत और कमिंस कर्मचारियों को 19. 5 प्रतिशत बोनस मिला था. यूनियन सूत्रों का कहना है कि टाटा मोटर्स में बोनस समझौते पर जल्द मुहर लग सकती है. जबकि कमिंस में कर्मचारियों को अभी इंतजार करना होगा. बुधवार को भी टाटा मोटर्स, कमिंस में बोनस समझौता नहीं हो सका था. टाटा स्टील, टिनप्लेट सहित शहर में टाटा ग्रुप की अन्य कंपनियों में बोनस समझौता हो जाने और बोनस की राशि कर्मचारियों के बैंक एकाउंट में आ जाने से टाटा मोटर्स के कर्मचारियों में बोनस को लेकर उत्सुकता बढ़ गयी है.

Also Read: PM Modi Gift: आदिवासियों के उत्थान पर मोदी सरकार करेगी 79 हजार करोड़ खर्च, झारखंड को भी होगा फायदा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >