टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने लगाया रक्तदान का 'शतक'

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने जमशेदपुर ब्लड बैंक में 100वीं बार रक्तदान कर शतक पूरा किया। उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

जमशेदपुर. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने गुरुवार को जमशेदपुर ब्लड बैंक में अपना 100वां रक्तदान कर शतक पूरा किया. प्रवीण कुमार के इस सराहनीय कदम और समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना करने के लिए जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया.

इस मौके पर प्रकाश विश्वकर्मा, नवीन कुमार, अर्णव भद्रा और प्रवीण कुमार की पत्नी नीलम सिन्हा उपस्थित थीं. प्रवीण कुमार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह शुक्रवार को कंपनी परिसर स्थित ब्लड डोनेशन सेंटर में सम्मानित करेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok jha

अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >