टाटा मोटर्स यूनियन ने सेवानिवृत्त कर्मियों को दी विदाई

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में मई माह में सेवानिवृत्त हुए पांच कर्मचारियों को शुक्रवार को शाल, स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया.

जमशेदपुर.

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में मई माह में सेवानिवृत्त हुए पांच कर्मचारियों को शुक्रवार को शॉल, स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी बबन सिंह, संजय कुमार शर्मा, विष्णुचरण दास, अशोक और मोहन कुमार ने भी अपने अनुभवों को साझा किया. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि आज तक आपने जिस दायित्व के साथ अपने कंपनी, यूनियन को बुलंदियों पर पहुंचाने का कार्य किया. आशा है कि उसी दायित्व के साथ अपने परिवार और समाज को भी आगे ले जाने का काम करेंगे. यूनियन हमेशा आपके सहयोग के लिए साथ रहेगी. मंच संचालन प्रकाश विश्वकर्मा और अंत में धन्यवाद ज्ञापन हरदीप सिंह सैनी ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >