वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
टाटा मोटर्स से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के लंबित भविष्य निधि (पीएफ) के भुगतान की मांग को लेकर एआइटीयूसी ने मंगलवार को क्षेत्रीय पीएफ कमिश्नर को मांग पत्र सौंपा. एआइटीयूसी के अध्यक्ष अंबुज कुमार ठाकुर और महासचिव रामजीवन कामत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पीएफ कमिश्नर को अवगत कराया कि जनवरी 2026 से अब तक सेवानिवृत्त हुए कई कर्मचारियों की राशि अटकी हुई है. वर्षों सेवा देने के बाद भी समय पर पैसा न मिलने से कर्मचारियों में काफी निराशा और असंतोष व्याप्त है.
पीएफ कमिश्नर ने दिया आश्वासन
पीएफ कमिश्नर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि कर्मचारियों के खातों का स्थानांतरण पुणे कार्यालय में पूरा होते ही प्रक्रिया में तेजी आयेगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी लंबित दावों का जल्द से जल्द निपटारा कर दिया जायेगा. प्रतिनिधिमंडल में हीरा, धनंजय शुक्ला आदि मौजूद थे.
