टाटा मोटर्स के विभिन्न डिवीजनों में गूंजे मंत्र, पूजा-अर्चना के साथ नये वित्तीय वर्ष का आगाज

टाटा मोटर्स के विभिन्न डिवीजनों में सोमवार को नये वित्तीय वर्ष के उपलक्ष्य में भक्तिपूर्ण माहौल में कामकाज का शुभारंभ हुआ.

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट के विभिन्न डिवीजनों में सोमवार को नये वित्तीय वर्ष के उपलक्ष्य में भक्तिपूर्ण माहौल में कामकाज का शुभारंभ हुआ. कंपनी के इंजन डिवीजन, पावर सप्लाई वर्ल्ड ट्रक, फाउंड्री डिवीजन, प्लांट वन असेंबली लाइन-1 व 2, ईवी फिटमेंट लाइन-4 तथा फाइन व्हीकल प्रिपरेशन में विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ एवं हवन का आयोजन किया गया. पूजा में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह और प्रबंधन की ओर से फाइनेंस हेड सतीश कदम, इआर हेड सौमिक रॉय, जीएम मनीष वर्मा सहित कई अधिकारी और यूनियन के कमेटी मेंबरों, वरीय पदाधिकारियों ने शिरकत की. महामंत्री आरके सिंह ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षा और गुणवत्ता को प्राथमिकता देने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि हमें टीम वर्क के जरिये नये लक्ष्यों को हासिल करना है, ताकि कंपनी सफलता के नये रिकॉर्ड बना सके. इस दौरान सुरक्षा मानकों के पालन और उत्पादन की गुणवत्ता बनाये रखने का संकल्प लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >