जमशेदपुर. गुरु गोविंद सिंह हाई स्कूल, टेल्को की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टाटा मोटर्स इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंच गयी है. टेल्को मैदान में गुरुवार को खेले गये मुकाबले में गुरु गोविंद सिंह हाई स्कूल की टीम ने लोयोला स्कूल, टेल्को हराया. टीम के सेमीफाइनल में प्रवेश करने पर स्कूल की प्रिंसिपल पुष्पा पांडे ने खिलाड़ियों को बधाई दी. कोच वीरेंद्र कुमार मिश्रा की देखरेख में टीम खिताब के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत करेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
